राजेंद्र पटेल को जिताने के लिए निषादों ने कसी कमर

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
राजेंद्र पटेल को जिताने के लिए निषादों ने कसी कमर 
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
फतेहपुर जनपद की जहानाबाद विधानसभा सीट पर दिलचस्प हुआ चुनाव, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व वयोवृद्ध नेता श्याम लाल निषाद के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता विशेषकर निषाद समुदाय के लोगों ने आज भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में ताबड़तोड़ जनसम्पर्क किया एवं विधानसभा के शिवपुरी, करुआपुर, लाला का डेरा, बिजरी तथा अन्य आस पास के गाँवों में सभायें की और राजेंद्र सिंह पटेल को भारी बहुमत से विजयी बनाने एवं योगी जी को पुन: मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

श्याम लाल निषाद के साथ निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामबाबू निषाद, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा रमेश निषाद, जयकरन निषाद तथा श्यामवीर सिंह भदौरिया व ढेर सारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क में भागीदारी की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ