अपना दल (एस), भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसम्पर्क

सियासत पर नजर, बिन्दकी फतेहपुर
अपना दल (एस), भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसम्पर्क 
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर 7460863592)
 239 विधानसभा बिंदकी, भाजपा अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी जय कुमार जैकी, चुनाव चिन्ह कप प्लेट ने आज मलवा मंडल के अंतर्गत पंकज शुक्ला के नेतृत्व में रामपुर हरसिंहपुर, हरदौलपुर, चौडगरा, मौहार,आदि गांवों का भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। इस मौके पर रमनजीत सिंह, मनोज गौतम, विक्रम सिंह, शिवाकांत तिवारी, कुलदीप गुप्ता, हरिओम बाजपेई, प्रदीप शुक्ला, अमित तिवारी, रामकृष्ण तिवारी, रिंकू परिहार, सत्येंद्र सिंह, रूद्र पाल सिंह, विवेक भारतीय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

बिन्दकी नगर के मीरखपुर दक्षिणी, उत्तरी मोहल्ले में घर-घर जाकर सम्पर्क कर भाजपा- अपना दल (एस) को पुनः अभूतपूर्व बहुमत के साथ विजयी बनाने का आह्वान किया।




 
सक्षम की जिला इकाई की ओर से बिन्दकी विधानसभा में पनई ग्राम निवासी शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में पनई ग्राम व आस पास के क्षेत्र में घर घर जाकर भाजपा अपना दल एस के संयुक्त प्रत्याशी जय कुमार जैकी के पक्ष में व्यापक  जनसम्पर्क किया गया।
उक्त जनसम्पर्क अभियान में सक्षम टीम की ओर से रणविजय सिंह, सीताराम सिंह चौहान, महेश त्रिपाठी, पियूष द्विवेदी, यश द्विवेदी, रमेश चन्द्र मिश्र, धीरेन्द्र गुप्ता के साथ क्षेत्रीय कार्यकर्ता बन्धुवों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ