सक्षम के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र रक्षा एवं हिन्दुत्व के संरक्षण के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर (7460863592)
दिव्यांगजनों की सेवा में कार्यरत एकमात्र देशव्यापी संगठन सक्षम की जिला इकाई के कार्यकर्ता बन्धुवों एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय बिन्दकी विधानसभा के ग्राम पनई में बैठक कर राष्ट्र रक्षा एवं हिन्दुत्व के संरक्षण के लिए भाजपा अपना दल एस के संयुक्त प्रत्याशी जय कुमार जैकी के पक्ष में मतदान करने के लिए ग्राम वासियों को प्रेरित किया।
पहले मतदान फिर जलपान के स्लोगन के साथ समाज के हितों की रक्षा एवं हिन्दुत्व के प्रतिबिम्ब योगी आदित्य नाथ को पुनः पदास्थापित करने के लिए समस्त भेदभावों को दरकिनार कर भाजपा एवं सहयोगी दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
उक्त अवसर पर सक्षम के जिला संयोजक पियूष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी महेश त्रिपाठी, शिवम पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, बसंत लाल, बलवीर सिंह पटेल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रमेश चन्द्र मिश्र, गुलाब सिंह पटेल तथा आशुतोष पाण्डेय के साथ ग्राम पनई के प्रबुद्ध ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ