बहुजन भारत ने सपा को दिया समर्थन, बीएसपी को बताया भटकी हुई पार्टी

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
बहुजन भारत ने सपा को दिया समर्थन, बीएसपी को बताया भटकी हुई पार्टी 
(यश द्विवेदी ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 7460863592)
 आज दिनांक 21.02.2022 को जनपद फतेहपुर में सेवानिवृत्त आई०ए०एस० / राष्ट्रीय महासचिव बहुजन भारत चिन्तामणि जी का आगमन हुआ,

उनके आगमन पर शहर सीमा पर सभासद दीपक कुमार डब्लू व सपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार दिवाकर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया व समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में स्वजातीय बंधुवों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। 

जिसको सम्बोधित करते हुये चिन्तामणि ने कहा की अब बहुजन समाज पार्टी अपने मिशन से भटक गयी है और बहुजनों का उपयोग मात्र वोटबैंक के लिये कर रही है, उन्होंने कहा की बहुजनों के हित के लिये हमने बहुजन भारत संस्था बनाई है । जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कुवर फतेह बहादुर सिंह पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन है जो कि प्रदेश में बहुजनों के हित व सम्मान के लिये कार्य कर रही हैं उन्होंने कहा की अखिलेश यादव के बुलाने पर हम उनसे मिलने गये और उनको अपने मिशन से अवगत कराया। अखिलेश यादव ने हमारे मिशन को गम्भीरता से लेते हुये सरकार बनने पर बहुजन भारत द्वारा दिये गये सुझाव पत्र की मांगों को लागू करने की बात कही । 

तभी राष्ट्रीय नेतृत्व तथा हम लोगों द्वारा  समाज वादी पार्टी को समर्थन करने का निर्णय लिया गया । उन्होंने कहा की अखिलेश यादव संविधान को बचाने की मुहिम में जुटे हुये है । इसलिये हम सबको एकजुट होकर दिनांक 23.02 2022 को एकजुट होकर जनपद में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्यासियों के पक्ष में अपने समाज का मतदान करना है। 
सभा का संचालन करते हुये दीपक कुमार डब्लू ने कहा की बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान खतरे में है । कुछ लोग इसे मिटाना चाहते है इस लिये हम सभी को एक जुट होकर अखिलेश यादव के साथ आना है और उनको उ0प्र0 का मुख्यमंत्री बनाने का हर सम्भव प्रयास करना है । 
सभा को सम्बोधित करते हुये अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार दिवाकर ने कहा की आने वाले समय में अपना व अपने परिवार का भविष्य बचाना है और इन साम्प्रदायिक शक्तियों को नष्ट करना है, तो एक मात्र विकल्प अखिलेश यादव है इसलिये हमारे समाज को एक जुट होकर समाज वादी पार्टी के पक्ष में मतदान करना है । 
बैठक में मुख्य रूप से गुलजारी लाल अध्यक्ष सन्त गाडगे सेवा समिति, राजेन्द्र प्रसाद पूर्व प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, सुरेश कुमार एडवोकेट, सुशील कुमार, चुन्नी लाल, राम भवन चौधरी, सुखराम, कल्लू बाबू , अवधेश कुमार, नन्द कुमार, फूलचन्द्र चौधरी, राम औतार शिक्षक, राम सजीवन आदि सैकड़ों स्वजाति बन्धु उपस्थित रहे। जिन्होंने एक स्वर में जनपद में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने का संकल्प किया है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ