बड़ी धूमधाम से मनाया गया चौथे गुरु का प्रकाश पर्व

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
बड़ी धूमधाम से मनाया गया चौथे गुरु का प्रकाश पर्व
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)

आज दिनांक 30-10-2023 को सिखों के चौथे गुरु गुरु रामदास जी का 488वां  प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में मनाया गया। जिसकी तैयारी तीन दिन पहले से शुरू कर दी गयी थी, प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में सुबह सुखमनी साहिब का पाठ, सबद- कीर्तन, अरदास उपरांत सामूहिक लंगर का आयोजन हुआ।

गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व प्रधान पपिन्दर सिंह जी की अगुवाई में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य रूप से जसवीर सिंह, वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, सतपाल सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, गोबिंद सिंह व महिलाओं में हरविंदर कौर, परमीत कौर, मंजीत कौर, खुशी, सतनाम कौर, जसबीर कौर,जसप्रीत कौर, ईशर कौर, नीना उपस्थित रहे ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ