फतेहपुर पुलिस क्राइम अपडेट दिनांक 03 नवंबर 2023

सियासत पर नजर, फतेहपुर
फतेहपुर पुलिस क्राइम अपडेट दिनांक 03 नवंबर 2023
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
1. शांति भंग 151 सीआरपीसी की कार्यवाहीः
शांति भंग की आशंका में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से कुल 08 व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गयाः
1. थाना गाजीपुर से 04 अभियुक्तों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
2. थाना राधा नगर से 02 अभियुक्तों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
3. थाना थरियांव से 02 अभियुक्तो के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
2. वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारीः
1. थाना हथगांव से 01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । 

2. थाना खखरेरू से 01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार ।
3. थाना खखरेरू से 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
3. यातायात परिणामः
01 वाहन से 1000 रु0 शमन शुल्क व 105 वाहन का चालान किया गया ।
04. सराहनीय कार्य:
1. दिनांक 03.11.2023  को उप निरीक्षक नारायण सिंह यादव मय हमराह के मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 248/2023 धारा 504/506 भादवि व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 मे वाँछित अभियुक्त राकेश चन्द्र रैदास पुत्र स्व0 सीताराम  निवासी ग्राम कठरिया थाना खखरेरू जिला फतेहपुर उम्र 55 वर्ष जो फरार चल रहा था, को रक्षपालपुर तिराहा बहद ग्राम रक्षपालपुर थाना खखरेरु जनपद फतहेपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया  ।

2. दिनांक 03.11.2023 को खागा से उप निरीक्षक रीतेश कुमार राय व उप निरीक्षक अखिलेश यादव व आरक्षी अमित यादव द्वारा अभियुक्त शिवकरन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम सरसई अडारपुर थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 24 वर्ष को नाजायज 01 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ ग्राम संग्रामपुर सानी शराब ठेके के पीछे खेत से 100 मीटर की दूरी पर बहद क्षेत्र ग्राम संग्रामपुर सानी से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 372/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ