विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर ने बताया कि जिला  विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के तत्वाधान में रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में महर्षि विद्या मंदिर इण्टर कालेज, फतेहपुर में  विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीमती नित्या पाण्डेय, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं को उनके शिक्षा का अधिकार, भरण-पोषण का अधिकार, कार्य स्थल पर छेड़-छाड़/यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित संरक्षण का अधिकार, पुरूषों के समान पारिश्रमिक का अधिकार, यौन उत्पीड़न पर पीड़िता का नाम सार्वजनिक न होने का अधिकार, पति अथवा रिस्तेदारो के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का अधिकार, कामकाजी महिलाओं को मातृत्व संबन्धी लाभ का अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार, रात में गिरफ्तारी न होने का अधिकार, सम्पत्ति में बराबरी का अधिकार, पीड़ि़ताओं को क्षतिपूर्ति पाने आदि अधिकारों से समबन्धित विस्तृत चर्चा की गयी। 
उपरोक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित लोगो को महिलाओ पर होने वाले शोषण के विरुद्ध अधिकार से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। इवेन्द्र कुमार तहसीलदार, सदर फतेहपुर द्वारा बच्चो पर होने वाले अत्याचार से निपटने के लिये उनके अधिकारो से सम्बन्धित जानकारी एवं राजस्व से सम्बन्धित किसान सम्मान निधि योजनाओ की जानकारी प्रदान की गयी। 
इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, फतेहपुर द्वारा बच्चो को मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल शोषण, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण एवं उ0प्र0 राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ की जानकारी प्रदान की गयी साथ ही छात्र एवं छात्रो को मिलने वाले लाभ/योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। 
इसी क्रम के साथ श्रीमती पूनम पाण्डेय, महिला कल्याण अधिकारी फतेहपुर द्वारा भी महिलाओं एवं छात्राओ से सम्बनिधत उ0 प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी  दी गयी। 
उपरोक्त जागरुकता साक्षरता शिविर में श्रीमती नित्या पाण्डेय, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, प्रेम कुमार पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता, इवेन्द्र कुमार तहसीलदार, सदर फतेहपुर एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी, एवं कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्रायें एवं पैराविधिक स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ