दिव्यांग मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीयन हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान 2 दिसम्बर से प्रारंभ

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
दिव्यांग मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीयन हेतु विशेष पुनरीक्षण अभियान 2 दिसम्बर से प्रारंभ 
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी / प्रभारी दिव्यांग एवं 80 + मतदाता फतेहपुर ने बताया कि जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमोदन / स्वीकृति दिनांक-10.10.2023 के क्रम में अर्ह एवं छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं हेतु लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिये दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक चलाये जा रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत विशेष पुनरीक्षण अभियान दिनांक 02.12.2023 एवं 03.12.2023 को चलाया जा रहा है।

उक्त के सम्बन्ध में सूचित किया जाता है कि जिन दिव्यांग पेंशनरों एवं दिव्यांगजनों के नाम मतदाता सूची में अद्यतन सम्मिलित नहीं है ऐसे सभी दिव्यांगजन दिनांक 02.12.2023 एवं 103.12.2023 को विशेष पुनरीक्षण अभियान में सम्मिलित होकर लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते है अथवा ऑनलाईन पंजीकरण करने हेतु CEO UP website. Voter Helpline App & voters.eci.gov.in पर भी अपना पंजीकरण करा सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ