दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश

सियासत पर नजर, फ़तेहपुर
दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर- थाना खागा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। कस्बा खागा के मोहल्ला विजयनगर में दिन के समय मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना का सफल अनावरण कर संलिप्त 03 अभियुक्तों की गिफ्तारी कर माल मशरूका जेवरात की बरामदगी की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 15/11/2023 को नगर पंचायत खागा अंर्तगत मोहल्ला विजयनगर निवासी राजबहादुर उर्फ ननकू सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रपाल सिंह द्वारा समय 11.00 बजे भैयादूज पर्व मनाने अपने साले जयचंद्र सिंह एडवोकेट के घर जाने दौरान अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी कर लेने की घटना के संबंध में दिनांक 16.11.2023 को थाना खागा पर दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर पंजीकृत अभियोग अ0सं0- 383/2023 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित टीम द्वारा प्रभावी पतारसी सुरागरसी व छानबीन से घटना में संलिप्त /प्रकाश में आये अभियुक्तगण: 1.पवन उर्फ आशीष सोनकर पुत्र मंगल सोनकर निवासी गढाकोट थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर हाल पता उज्ज्वल सिंह के सामने पुराना बस स्टैण्ड जीटी रोड थाना खागा जनपद फतेहपुर, 2. राकेश पुत्र नन्दकिशोर निवासी बैरागी का पुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर व 3. अजय पुत्र राम सिंह निवासी गढवा थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर हाल पता बैरागी का पुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर को घटना से संबंधित माल मशकरूका सफेद/पीली धातु के जेवरात सहित आज दिनाँक 17/11/2023 को गिरफ्तार कर बरामद माल मशरूका के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोत्तरी कर अभियुक्तगणों का न्यायालय भेजा गया। 
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:
बडे़ भीट बाबा निकट रेलवे स्टेशन खागा, 17/11/2023, 12.45 बजे
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:
1. पवन उर्फ आशीष सोनकर पुत्र मंगल सोनकर निवासी गढाकोट थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर हाल पता उज्ज्वल सिंह के सामने पुराना बस स्टैण्ड जीटी रोड थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र 18 वर्ष   
2. राकेश पुत्र नन्दकिशोर निवासी बैरागी का पुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 40 वर्ष
3. अजय पुत्र राम सिंह निवासी गढवा थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर हाल पता बैरागी का पुरवा थाना खागा जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष।
बरामदगी:
1. सफेद धातु के बड़े/पतले पायल -16 अदद
2. पीली धातु की कान बाली -02 अदद
3. सफेद धातु की विछिया- 42 अदद 
4. पीली धातू की लॉकेट - 02 अदद
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उप निरीक्षक रीतेश कुमार राय चौकी प्रभारी कस्बा खागा थाना खागा जनपद फतेहपुर 
आरक्षी चन्द्रकुमार यादव 
आरक्षी मनीष कुमार 
आरक्षी भूपेन्द्र सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ