विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न
(संवाददाता, जोनिहां)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर जोनिहां! आज विकास खण्ड खजुहा के  ग्राम टिकरी मनौटी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम स्थल पर किसान सम्मान निधि के छह, शौचालय के पांच, निपुण भारत के छह, मातृशक्ति का एक, गोल्डन कार्ड 15, बाल विकास योजना का एक, गर्भवती महिला का एक, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पशु चिकित्सा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का भी लगा  स्टाल प्राथमिक विद्यालय टिकरी मनौटी के छात्र/छात्राओं ने मतदान के लिए लोगों को गीत के माध्यम से जागरूक किया।
इस मौके पर खण्ड विकास  अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता नरेंद्र देव मिश्रा, बलराम सिह चौहान, बलराम सिह कछवाह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिन्कू शुक्ला, प्राची मिश्रा लेखपाल, सतीश कुमार, अकरम खान ग्राम रोजगार सेवक, सुमन पान्डेय सहित कृषि विभाग के अधिकारी भी  मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ