जरूरतमंदों के लिए किया, जिला अस्पताल में रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
जरूरतमंदों के लिए किया, जिला अस्पताल में रक्तदान
(यश द्विवेदी , ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
इमरजेंसी केस में छिटाना पत्नी कमलेश कुमार निवासी मलाका फतेहपुर है, मरीज को रक्त की कमी है, जिस कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्त की अवश्यकता बताई, मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। मरीज के परिवार में रक्तदान करने वाला कोई न था, मरीज के तीमारदार को टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी का नंबर प्राप्त हुआ, जिस पर मरीज के तीमारदार बेटे हरिभान ने तुरंत सर्व फार ह्यूमैनिटी से सम्पर्क किया।

जिस पर टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी ने जांच कर केस को ग्रुप में डाला, केस ग्रुप में डालते ही टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य राजेश मौर्य निवासी गंगा नगर फतेहपुर तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला अस्पताल फतेहपुर पहुंच कर मरीज छिटाना के लिए अपना 15 वां रक्तदान किया।

वहीं टीम सर्व फार ह्यूमैनिटी के सदस्य अंकित व अपने बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तम ने जिला अस्पताल फतेहपुर में रक्तदान किया।
इस अवसर पर टीम से गुरमीत सिंह, अभिजीत जायसवाल व रक्तकेन्द्र से अशोक शुक्ला, दीपाली, विनोद उपस्थित रहे ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ