पोलियो दिवस की सफलता हेतु छात्रों ने निकाली रैली

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
पोलियो दिवस की सफलता हेतु छात्रों ने निकाली रैली
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जनपद फतेहपुर में 10 दिसम्बर 2023 को पल्स पोलियो दिवस को सफलता पूर्वक  आयोजित  करने के उद्देश्य से दिन शनिवार को जिला अस्पताल के प्रांगण से मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने जन जागरूकता रैली को फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं व एन0सी0सी0 कैडेट्स के द्वारा दो बूंद जिंदगी के, नारे लगाते हुए आबूनगर पुलिस चौकी के पीछे से बिन्दकी बस स्टॉप होते हुए जिला अस्पताल में रैली का समापन हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 10 दिसम्बर 2023 को होने वाले बूथ दिवस पर लगाये गये अधिकारी, कर्मचारी,  तैनाती बूथ पर समय से पहुंचकर  बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाये व पल्स पोलियो को देश से भगाये। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की बूथों पर निगरानी हेतु ड्यूटी लगायी गयी हैं वो निरन्तर भ्रमण करके शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलवायें।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 10 दिसम्बर 2023  दिन रविवार को 09:00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक 1280 बूथों के माध्यम से 437697 लक्षित बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी, जिसके लिए ट्रांजिट टीमों की संख्या 42, घर-घर टीमों की संख्या 884, पर्यवेक्षक की संख्या 256, ईट भट्टो एवं घुमंतू परिवार हेतु सचल टीमों की संख्या 39 लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक ए टीम, 18 दिसम्बर 2023 से बी टीम द्वारा घर-घर जाकर बूथों से छूटे बच्चों को दवा पिलायेंगे। अभियान हेतु प्राप्त वैक्सीन 548000 बी0ओ0पी0वी0 है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, जिला सूचना अधिकारी, पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ