तम्बाकू, गुटखा,पान मसाला का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक: उदय शंकर सिंह

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
तम्बाकू, गुटखा,पान मसाला का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक: उदय शंकर सिंह
(यश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
आज दिनांक 08.12.2023 को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मे, Orientation of Law Enforcers प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक, उदय शंकर सिंह  ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि तम्बाकू गुटखा, पान मसाला का प्रयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में आने वाली तम्बाकू पान मसाले और तंबाकू उत्पादों को बेचने वालों पर जुर्माना और चालान की प्रक्रिया साथ ही दुकानों को तुरन्त हटाया जाएगा एवं साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना और चालान की प्रक्रिया होगी। 

पुनीत श्रीवास्तव रीजनल को-ऑर्डिनेटर द्वारा बताया गया कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के कोटपा अधिनियम-2003 सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) के बारे में बताया गया कि यह अधिनियम उन सभी उत्पादों पर लागू होता है, जिनमें किसी भी रूप में तम्बाकू है जैसे- सिगरेट, सिगार, बीड़ी, गुटका, पान-मसाला, खैनी, मावा, सुधनी आदि। साथ ही समाज में ई-सिगरेट का सेवन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। 

कोटपा अधिनियम-2003 की धारा-4 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थान (सभागृह, अस्पताल, रेलवे स्टेशन प्रतिशालय, मनोरंजन केन्द्र, रेस्टोरेंट शासकीय कार्यालयों, न्यायालय परिसर पुस्तकालय, लोक परिवाहन आदि) कार्यस्थलों में तम्बाकू उत्पाद सेवन निषेध है, धारा-5 के अन्तर्गत तम्बाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष विज्ञापन पर पूर्ण प्रतिबन्ध है, धारा-6 के अन्तर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को/के द्वारा तम्बाकू उत्पाद बेचना प्रतिबन्धित है व शैक्षणिक संस्थानों की 100 गज की परिधि में तम्बाकू उत्पाद की दुकाने नहीं होनी चाहिए व धुमपान / तम्बाकू उत्पाद का सेवन शैक्षणिक परिसर में प्रतिबन्धित होना चाहिए। धारा-7 के अन्तर्गत तम्बाकू उत्पादों पर चित्रमय स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित होनी चाहिए। तम्बाकू में करीब 4000 प्रकार के विचिन्न रासायानिक पदार्थ मौजूद होते हैं इनमें से 60 रसायन कैंसर पैदा करने की क्षमता रखते है जिनमें लंग कैंसर, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर स्टोक, मुह, गले, पेट का कैंसर आदि सम्बन्धित समस्याएं उत्पन्न होती है इसलिये जितनी जल्दी हो सके तम्बाकू के लत से खुद को दूर रखे और नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ आहार के माध्यम से आप सभी निरोगी जीवन जिये।उक्त कार्यशाला में समस्त पुलिस अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग से अमित मिश्रा और सूफियान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ