सियासत पर नजर, फतेहपुर
श्री राम कथा का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में संवेदना न्यास, श्रीराम कथा आयोजन समिति द्वारा 25 जनवरी 2025 से 2 फ़रवरी 2024 को प्रायोजित कथावाचक शांतनु जी महराज द्वारा, कही जाने वाली श्रीराम कथा का भूमि पूजन किया गया।न्यास के अजीवन सदस्य स्वरुप राज सिंह "जूली" एवं संरक्षक पंकज सिंह जी के कुशल निर्देशन में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्रीराम जी (प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कानपुर प्रान्त) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में प्रान्त प्रचारक नें समस्त कार्यकर्ताओ को आगामी 24 मार्च को होलीकोत्सव से पूर्व गांव गांव जा कर श्रीराम अलख जगाने के लिए प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र जी विभाग कार्यवाह, ऋतुराज जी विभाग प्रचारक, राकेश श्रीवास्तव मुख्य यजमान रामकथा, डॉ. अशोक जिला सह संघचालक, मुखलाल पाल जिलाध्यक्ष बीजेपी, जय कुमार जैकी विधायक बिन्दकी, करण सिंह पटेल पूर्व विधायक, रिंकू लोहारी, अनूप अग्रवाल, विनोद सिंह चंदेल, विनीत श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व राम सेवक उपस्थित रहें।


0 टिप्पणियाँ