सियासत पर नजर, फतेहपुर
ठंड में 'नेकी की दीवार' जरूरतमंदों का बन रही सहारा
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
युवा विकास समिति ने लोगों से अपील की है कि गरीबों की मदद के लिए नेकी की दीवार पर लोग पुराने गर्म वस्त्र रखें। युवा विकास समिति का कहना है कि, ज्यादातर जरूरतमंद लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें गर्म वस्त्र दिए जाते है तो वे ठंड से कांपते रहते है, लेकिन वस्त्र लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में नेकी की दीवार उनकी मदद करेग। गरीब लोगों को इससे सहायता मिलेगी।
गैर-जरूरत के कपड़े लाने की अपील:
कड़ाके की ठंड को देखते हुए इन युवाओं ने घरों में इस्तेमाल न होने वाले कपड़ो को लाकर नेकी की दीवार में रख दिया, जहां तमाम गरीब परिवार जनों ने कपड़ा मिल जाने से खुशी जाहिर की।
ज्ञानेंद्र मिश्रा की माने तो समाज मे इस तरह की पहल सब को करनी चाहिए। जिससे लोगो को इस कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके, आप कपड़ों को फेंके नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद तक पहुंचाए।
यह नेकी की दीवार शहर के शादीपुर नाका और डीएम बंगले के पास बनाई गई है और अब यह पहल मलवां कस्बे में संचालित किया है, यहां लोग अपने घरों के अनयूज्ड कपड़ो को लाकर रख दे ताकि जरूरतमंद इन कपड़ो को पहन ठंड से बच सके। इस मौके पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, मुकेश, अंकित अग्निहोत्री, विकास मिश्रा उपस्थित रहे !

0 टिप्पणियाँ