दिव्यांग मित्रों ने किया ध्वजारोहण, सक्षम ने मनाया गणतंत्र दिवस

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
दिव्यांग मित्रों ने किया ध्वजारोहण, सक्षम ने मनाया गणतंत्र दिवस
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर 26 जनवरी। आज समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के कार्यकर्ता बंधुओं, पदाधिकारी एवं दिव्यांग मित्रों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान और फिर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर 26 जनवरी के महत्व एवं भारतीय गणतंत्र की विशेषता पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

सक्षम की विचारधारा और दिव्यांगजनों की सेवा एवं स्वावलंबन विषय पर भी उपस्थित जनों द्वारा चर्चा की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त तथा संचालन पियूष द्विवेदी जिला संयोजक तथा ध्वजारोहण अस्थि बाधित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ नवनीत श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में निम्न दिव्यांग मित्रों: सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, रणविजय सिंह कार्यालय प्रभारी, रामविलास शुक्ला, डॉक्टर शिवप्रसाद त्रिपाठी, डॉ उदय प्रताप सिंह, डॉ नवीन श्रीवास्तव, सुनील कुमार वर्मा, स्वदेश पुरवार, दीपक सिंह, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, संजीव श्रीवास्तव, अवनीत प्रजापति, विकास प्रजापति, चंदन, अंकुश, कामत, योगांशु, दीपू, सुरेंद्र जायसवाल, संजय रस्तोगी, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के हबीब अहमद इत्यादि ने उपस्थित रहकर शोभा बढ़ाई तथा अपने विचार व्यक्त किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ