सियासत पर नजर, फतेहपुर
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गोष्ठी आयोजित
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर 24 जनवरी। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बाल कल्याण समिति फतेहपुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया| गोष्ठी में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू के द्वारा बालिकाओं के होने वाले अपराधों व उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
बालिका दिवस के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा की 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था कि एक महिला देश की प्रधानमंत्री बन गई थी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था।

गोष्ठी में बाल कल्याण समिति के सदस्य गण राम कृष्ण पाण्डेय ने बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर डालते हुए कहा की पढ़ी लिखी बालिका परिवार के विकास की राह खोलती है बालिका के जन्म से लेकर के उसकी सुरक्षा पोषण व शिक्षा के लिए न सिर्फ परिवार बल्कि समाज को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
गोष्ठी में अपर्णा पाण्डेय, कल्पना मिश्रा व तरन्नुम सदस्य बाल कल्याण समिति ने भी बालिकाओं के लिए संचालित सरकार की योजनाओं की चर्चा की साथ बताया की कमजोर वर्ग, अनाथ, एकल माता पिता वाले बच्चों के लिए सरकार विभिन्न तरह की योजनाएं संचालित कर रखी है जिनका सभी समुदाय को लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की किशोरी बालिकाएं सम्मिलित रही।

0 टिप्पणियाँ