सियासत पर नजर, फतेहपुर
रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक सहित पांच ने किया रक्तदान
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने दिनांक 23 जनवरी को फीता काट कर किया।
लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सिंह को बैज से अलंकृत किया, तदोपरांत पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित पांच रक्तदाताओं क्रमशः करन चौधरी, मोहित, दीपू, राकेश ने रक्तदान किया।
रक्तदान के बाद पूर्व विधायक ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए उनके द्वारा कही गयी लाइन "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" को दोहराया और कहा किसी न किसी स्लोगन का महत्व किसी न किसी दिवस से जुड़ जाता है और कहा रक्तदान करने से कोई कमजोरी नही आती है, रक्तदान नियमित करने से समय से रक्त की उपलब्धता हो जाती है रक्तदान करने से आप देश की सेवा के साथ आप स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते है ।




0 टिप्पणियाँ