अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हो रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम

सियासत पर नजर, फतेहपुर
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हो रहे हैं विभिन्न कार्यक्रम
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर 23 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को उनके अधिकार समानता एवं जागरूकता हेतु वात्सल्य संस्था लखनऊ, फोरम फॉर एडवांसिंग वुमन एजेंडा (FAWA) व नेहरू युवा संगठन टीसी फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 19 से 24 जनवरी 2024 तक 6 दिवसीय कार्यक्रम महिलाओं और किशोरियों व समुदाय के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यकर्मो के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। 

इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2024 को जीवन कौशल, डिजिटल लर्निंग और वोकेशनल कौशल के बारे में ऐरायां ब्लॉक के इंटर कॉलेज में बालक बालिकाओं के साथ गेम के माध्यम से, कार्ड के माध्यम से, समूह चर्चा से व पोस्टर्स व मेटा कार्ड, केस स्टोरी का प्रयोग करते हुए जागरूक किया गया व दिनांक 20 जनवरी 2024 को हस्वा ब्लॉक के सरला देवी श्री राम इंटर कॉलेज में बालक व बालिकाओं व समुदाय में महिलाओं व किशोरियों के साथ पोस्टर व पम्पलेट व गेम व चार्ट कहानी व केस स्टोरी के माध्यम लिंग आधारित भेदभाव, बाल विवाह एवं उसके दुष्परिणाम व स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

दिनांक 21 जनवरी 2024 को तेलियानी विकास खंड अंतर्गत ग्राम बिलन्दा में महिलाओं व किशोरियों के साथ लिंग आधारित भेदभाव के बारे में दिनांक 22 जनवरी 2024 को को सक्रिय महिलाओं व किशोरियों के साथ ग्राम सनगांव में बैठक की गई। बैठक में सक्रिय महिलाओं व किशोरियों को लिंगभेद, बाल विवाह के दुष्प्रभाव, साइबर जागरूकता व पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गयी ।
इन कार्यक्रम के आयोजन में संस्था की समन्वयक अनिता देवी, मो0 इरफान अहमद, राम जी द्विवेदी, पिंकी देवी, किरण देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ