आबूनगर, रेड़इया निवासियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र वितरित किया

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
आबूनगर, रेड़इया निवासियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र वितरित किया 
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अनुसांगिक संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के कार्यकर्ताओं द्वारा पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। 

बुधवार  को आरएसएस के नगर संघचालक पुरुषोत्तम जी की अगुवाई में सक्षम की प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य पियूष द्विवेदी व अन्य स्वयं सेवक तथा कार्यकर्ता बंधुओं ने फतेहपुर नगर के आबूनगर, रेड़इया क्षेत्र में सनातन धर्मावलंबियों को  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने के लिए बुलावे की पाती सौंपी। 


इस अवसर पर रामसुचित शर्मा पूर्व सभासद, रोहित अवस्थी, आलोक परिहार इत्यादि स्वयं सेवक बन्धुओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलावे की पाती लगभग पचहत्तर परिवारों को सौंपी और सभी को आमंत्रित किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ