मौसम विभाग की चेतावनी: "अगले तीन दिन सभी रहें सावधान"

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
मौसम विभाग की चेतावनी: "अगले तीन दिन सभी रहें सावधान"
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीतलहर, घने कोहरे के लिहाज से अगले तीन दिन बहुत ही अहम है। शीतलहर के साथ कहीं-कहीं दिन भी अत्यधिक ठंडे रह सकते हैं।अमरोहा, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बस्ती, बिजनौर, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, महाराजगंज, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, आगरा, अमेठी, औरैया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदासनगर, उन्नाव व वाराणसी इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम यूपी के हिस्सों में आज पाले की चेतावनी भी है।

शून्य से 50 मीटर तक दृश्यता:
कोहरे के चलते आगरा, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। हमीरपुर, फतेहगढ़ में 10, बलिया में 15, अलीगढ़, बहराइच में 30, हरदोई में 40, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, शाहजहांपुर में 50 मीटर तक दृश्यता रही हैं।
कृपया आप सभी आवागमन कम से कम करें बहुत आवश्यक होने पर अपने वाहन धीमी गति से सुरक्षित चलाने का कष्ट करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ