विद्यालयों में जारी शीतकालीन अवकाश बढ़ा

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
जिलाधिकारी फतेहपुर के निर्देश से बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में जारी अवकाश को आगे बढ़ाया
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फतेहपुर के कार्यालय से आज जारी पत्र के अनुसार जनपद में भीषण ठण्ड, शीतलहर एवं कोहरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी  फतेहपुर द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय विद्यालयों एवं समस्त राजकीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त

/ सी०बी०एस०सी० बोर्ड / आई०सी० एस०सी० बोर्ड व अन्य बोर्ड के अधीन संचालित समस्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा-08 तक अध्ययनरत छात्र/छात्राओं एवं कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं का दिनांक 18.01.2024 से 20.01.2024 तक का अवकाश घोषित किया जाता है तथा शिक्षक / शिक्षा मित्र/अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासकीय कार्यों / दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ