नायब तहसीलदार सदर फतेहपुर ने किया जिला अस्पताल फतेहपुर में रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
नायब तहसीलदार सदर फतेहपुर ने किया जिला अस्पताल फतेहपुर में रक्तदान 
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
जिला अस्पताल फतेहपुर में चल रही रक्त की कमी के चलते काफी मरीजो को रेफर कर दिया जाता है, लगातार रक्त की कमी के चलते जिला अस्पताल में रक्त समूह बी पॉजिटिव की भी कमी हो गयी, जैसे ही इसकी सूचना नायब तहसीलदार नगर फतेहपुर विजय प्रकाश तिवारी को पता चली, देर न करते हुए उन्होंने जिला अस्पताल फतेहपुर पहुंच कर अपना सातवां बी पॉजीटिव रक्तदान किया और कहा हमारा ज्यादा से ज्यादा प्रयास रहेगा कि जिला अस्पताल से रक्त की कमी न होने पाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करे, रक्तदान से कोई कमजोरी नही आती हर स्वस्थ्य व्यक्ति 90 दिन में रक्तदान कर सकता है। 

इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी कार्यालय से राहुल राजपूत, उमैर खान व जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला, दीपाली वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, अखिलेश, अजय यादव उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ