ग्राम बिलौना के सौ साल पुराने शिव मंदिर का विवाद सुलझा

सियासत पर नजर, फतेहपुर
ग्राम बिलौना के सौ साल पुराने शिव मंदिर का विवाद सुलझा
(जोनिहां संवाददाता)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
बिन्दकी कोतवाली थाना की जोनिहां चौकी क्षेत्र के ग्राम बिलौना में स्थित लगभग एक सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद का आज पटाक्षेप हो गया।

विश्व हिन्दू परिषद फतेहपुर के जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर मिश्र की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम बिलौना पहुंच कर दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर सभी का पक्ष सुना और मत भिन्नता की स्थिति को समाप्त कराते हुए क्षतिग्रस्त मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सभी को तैयार कर लिया।

डॉ मिश्रा और उनकी टीम द्वारा दिए गए सुझावों का स्थानीय सभी पक्षों ने स्वागत किया और मंदिर के पुनर्निर्माण में अपनी अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पुलिस चौकी जोनिहां के प्रभारी भी अपने हमराहियों के साथ मौके पर रहे मौजूद तथा उपस्थित जन समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन मंदिर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, किसी भी व्यक्ति को मंदिर को क्षतिग्रस्त करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मंदिर को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष व उनकी टीम ने सभी पक्षों को लेकर मंदिर का दौरा किया और सभी से भव्य मंदिर निर्माण की अपील की।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद टीम से जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर मिश्र, प्रान्तीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, सह मंत्री विष्णु कांत, प्रचार मंत्री अनिल सिंह, मठ मंदिर प्रमुख शिवहरे जी तथा पुलिस की ओर से चौकी इंचार्ज जोनिहां रविकांत जी तथा क्षेत्रीय नागरिक अनूप सिंह, विजय पटेल, भरत सिंह , अमित पटेल, रामकुमार, क्षत्रपाल पटेल अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ