गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ परेड का आयोजन

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ परेड का आयोजन
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
दिनांक 26.01.2024 को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जनपद फतेहपुर में भव्य परेड का आयोजन किया गया। 

गणतंत्र दिवस परेड का संचालन कमांडर (प्रथम) क्षेत्राधिकारी जाफरगंज होरीलाल सिंह द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर उदय शंकर सिंह द्वारा परेड की सलामी लेने पश्चात् कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति जी, राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों को शपथ दिलायी गयी। गणतंत्र दिवस परेड समारोह में उपस्थित जनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधन किया गया। परेड कार्यक्रम उपरांत परेड में सम्मिलित प्रथम कमाण्डर होरीलाल क्षेत्राधिकारी जाफरगंज, द्धितीय कमाण्डर राजेश कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं तृतीय कमाण्डर उप निरीक्षक स0 पुलिस उदयराज सिंह सहित सभी टोली कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया गया। 

इस अवसर पर जनपदीय पुलिस बल में विभिन्न क्षेत्रों में शौर्य प्रदर्शन एवं सराहनीय सेवा के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त गोल्ड एवं सिल्वर मेडल मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस के सम्बन्धित जवानों ( निरीक्षक, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल/कान्स्टेबल एवं हेड कान्स्टेबल/कान्स्टेबल चालक ) को प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। 

पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरणः

अति उत्कृष्ट सेवा पदक:
1. उप निरीक्षक  बलबीर सिंह 
2. उप निरीक्षक गोबिन्द सिंह चौहान
3. निरीक्षक शेर सिंह वर्मा
4. उप निरीक्षक देवीदयाल 
5. उप निरीक्षक गौतम बनर्जी
6. उप निरीक्षक जज्ञेश कुमार
7. आरक्षी स0 पुलिस कृष्ण कुमार सिंह

उत्कृष्ट सेवा पदक:
1. निरीक्षक श्री सुनील कुमार सिंह
2. निरीक्षक जयचंद भारती
3. उप निरीक्षक  अशोक कुमार त्रिपाठी
4. उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह
5. हेड कान्स्टेबल अतुल कुमार सिंह
6. हेड कांस्टेबल भैयालाल सिंह
7. हेड कांस्टेबल देवन्द्र सिंह
8. हेड कांस्टेबल मो0 अकिल
9. हेड कांस्टेबल अनूप कुमार मिश्रा
10. हेड कांस्टेबल राजीव कुमार 
11. हेड कांस्टेबल अरुण सिंह यादव 
12. हेड कांस्टेबल अशोक कुमार सिंह 
13. कान्स्टेबल स0 पुलिस वेद प्रकाश
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त सिल्वर प्रशंसा चिन्ह:
1. निरीक्षक बाटेश्वर नाथ दूबे
2. उप निरीक्षक स0 पुलिस विनोद राय
3. उप निरीक्षक स0 पुलिस अरविन्द कुमार राय
4. उप निरीक्षक हरिनाथ सिंह
5. कान्स्टेबल चालक धर्मेन्द्र सिंह
6. कान्स्टेबल चालक  रामआशिष यादव
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह:
1. उप निरीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी 
2. उप निरीक्षक बृजेन्द्र प्रसाद तिवारी 
3. मु0अ0 स0 पुलिस रक्षाराम
4. मु0आ0 चालक श्री मो0 रशिद
इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने में- 08 तथा जनपदीय पुलिस में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 39 अधिकारियों/कर्मचारीगणों को मुख्य अतिथि  द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन ज्योति जी, राज्य मंत्री भारत सरकार को तथा पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेट किया गया।
पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में विभिन्न स्कूलों छात्र/छात्राओं द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत करते हुए कार्यक्रम के आयोजक/स्कूल स्टॉफ को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ