सियासत पर नजर, फतेहपुर
युवा विकास समिति ने मनाया गणतंत्र दिवस
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा विकास समिति द्वारा गरीब झोपड़िया में रहने वाले बच्चों को ठंड से बचने के लिए जैकेट व तिरंगा झंडे, मिठाई वितरित किया गया
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हसवां बिलंदा के पास हाईवे किनारे मौजूद गरीब बस्तियों में गरीब परिवार के 50 बच्चों को नए गर्म कपड़े बांटे, जिससे उनको ठंड से राहत मिल सके। इस दौरान समाजसेवियों ने बच्चों में खाने के लिए लड्डू व तिरंगा झंडे भी दिए।

बिलंदा क्षेत्र के हाईवे किनारे मौजूद झोपड़ियों में गर्म कपड़ा वितरण के दौरान युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि शहर में शीत लहर चलने लगी है ऐसे में गरीबों के पास अपने बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए साधन नहीं हैं।
संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी जी ने कहा समिति के लोग नेकी की दीवार से लोगो के घरो से छूटे हुये साफ कपड़ो को एकत्र करके लगातार जरूरत मंद गरीब बस्तियों पर जाकर गरीब लोगों को कपड़े उपलब्ध कराते हैं।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अफताब, सुशील, फिरोज खान, दिनेश पाल, उपमन सरस्वती महाराज, अमन, ननकू तिवारी आदि लोग रहे।

0 टिप्पणियाँ