सियासत पर नजर, फतेहपुर
महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को बांटे गए मोबाईल
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को स्व० राम प्रसाद यादव महाविद्यालय व ऋतुराज डिग्री कालेज के बीए, बीएससी व बीएड सत्र 2021-23 के 177 प्रशिक्षुओं को मोबाइल वितरित करते हुए योगी सरकार-2 की उपलब्धियां बताई गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना त्रिपाठी रहीं। उन्होंने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया, तत्पश्चात सूबे की बीजेपी सरकार की उपलब्धियां बतायी।
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गरीबों, मजलूमों और मजदूरों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला कर लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है। इसके बाद विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित करते हुए मोबाईल का जीवन में सदुपयोग कैसे करें, इस बारे में बताया।
इस दौरान संस्थान के प्राचार्या श्रीमती कल्पना दीक्षित, श्रीमती लालसा सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल आजाद, ब्रजेश सिंह, सुधीर तिवारी, धीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ