सियासत पर नजर, फतेहपुर
राष्ट्रीय लोक अदालत के परिप्रेक्ष्य में प्री-ट्रायल बैठक संपन्न
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में दिनांक-17.02.2024 को मीटिंग कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.03.2024 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए बैंक अधिकारियो, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधियों एवं अधिवक्ताओ के साथ प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।
उक्त बैठक में मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती नित्या पाण्डेय अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर, अशोक कुमार पाण्डेय प्रबन्धक लीड बैंक, गौरव त्रिपाठी सहायक प्रबन्धक लीड बैंक, मुकुन्द सिन्हा, जिला समन्वयक, भारतीय स्टेट बैंक, गौरव चौबे, ऋण प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया, आशुतोष कुमार मिश्र लीगल एडवाइजर, सत्यम तिवारी, असिस्टेन्ट लीगल एडवाइजर, दिनेश कुमार यादव, सहायक प्रबन्धक इण्डियन ओवरसीज बैंक, अनिल कुमार, जिला समन्वयक, इंडियन बैंक, दिव्य शक्ति उर्फ दीपक, मनीष टण्डन, सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया, सय्यद नाजिस रज़ा लीगल एडवाइजर, प्रकाश नरायन, जिला समन्वयक, यूनियम बैंक आफ इण्डिया, नरेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रबन्धक उ0 प्र0 बैंक आफ बडौदा, देवेश सिंह, जिला समन्वयक, जिला सहकारी बैंक, अजय कुमार, सहायक जिला समन्वयक, जिला सहकारी बैंक, मो0 शावेज जिला समन्वयक, केनरा बैंक आदि उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे मो0 अहमद खाॅन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 में बैंक द्वारा प्री-ट्रायल केस लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की गयी, साथ ही सभी से यह अपेक्षा किया गया कि सभी अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक-09.03.2024 में ज्यादा से ज्यादा बैंक के प्री ट्रायल केस चिन्हित कर अधिकाधिक प्री-ट्रायल केस निस्तारित करे और यह कोशिश होनी चाहिए कि इस बार आप लोग पिछली राष्ट्रीय लोक अदालतो से ज्यादा वाद निस्तारित करे।
मो0 अहमद खाॅन, नोडल अधिकारी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों के अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि नोटिसों को शीघ्र-अतिशीघ्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में प्रेषित करें ताकि नोटिसों का तामिला पक्षकारों को ससमय कराया जा सके, जिससे ज्यादा से ज्यादा राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आम जनमानस को पहुॅचाया जा सके।

0 टिप्पणियाँ