सियासत पर नजर, फतेहपुर
विद्युत बंदी सूचना
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
विद्युत वितरण खंड फतेहपुर के उपखंड अधिकारी सदर एम एम सिद्दीकी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फतेहपुर सदर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 19.02.2024 से 27.02.2024 तक 220 केवी राधानगर से 33 केवी उपकेंद्र आबूनगर को आने वाली 33 केवी लाइन में पोल लगाने एवम कंडक्टर बदलने हेतु 33/11 केवी उपकेंद्र आबूनगर से निर्गत समस्त फीडरों की विद्युतापूर्ति प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 05 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उक्त कार्य के उपरांत भीषण गर्मी एवं बारिश में आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत निर्बाध विद्युतापूर्ति किया जाना संभव हो सकेगा।
असुविधा के लिए खेद हैl

0 टिप्पणियाँ