पूर्व मंत्री जागेश्वर प्रसाद के नाम पर ज़िला अस्पताल के लिए संघर्ष करेगी आजाद अधिकार सेना

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
पूर्व मंत्री जागेश्वर प्रसाद के नाम पर ज़िला अस्पताल के लिए संघर्ष करेगी आजाद अधिकार सेना
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज कहा कि उनकी पार्टी फतेहपुर का जिला अस्पताल अपनी ईमानदारी के लिए विख्यात पूर्व विधायक और मंत्री जागेश्वर प्रसाद के नाम पर रखे जाने के लिए संघर्ष करेगी।

(पूर्व मंत्री जागेश्वर प्रसाद के आवास पर अमिताभ                         ठाकुर एवं अन्य)
उन्होंने कहा कि फतेहपुर में यह बात बच्चा बच्चा जानता है कि वहां का जिला अस्पताल जागेश्वर प्रसाद द्वारा शुरू कराया गया था. यह बात भी सभी जानते हैं कि जागेश्वर प्रसाद से ईमानदार है कोई जनप्रतिनिधि फतेहपुर में आज तक नहीं हुआ।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कल जागेश्वर प्रसाद के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की. उनके घर की स्थिति से ही स्पष्ट है कि पूर्व मंत्री ने अपनी सत्ता का किसी प्रकार से कोई गलत उपयोग नहीं किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के नाम पर जिला अस्पताल का नाम रखा जाना फतेहपुर की जनता और इस कर्तव्यनिष्ठ नेता का वास्तविक सम्मान होगा, जिसके लिए आजाद अधिकार सेना संघर्ष करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ