SPN NEWS ( सियासत पर नज़र )
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में पड़ोसी मां-बेटों ने दम्पती को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दम्पती का मेडिकल कराया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
फतेहपुर( Fatehpur )जिले में औंग थाना क्षेत्र के शुक्ला नगर में पति-पत्नी को पड़ोसी मां-बेटों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया है। पुलिस ने एससी एसटी सहित मारपीट, गाली गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्ला नगर का देव कुमार रैदास अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी पड़ोस के अंकुर शुक्ला ने बुलाया। रुपये के लेनदेन में विवाद होने लगा।
अंकुर शुक्ला ने देव कुमार को जाति सूचक गालियां देते हुए पीट दिया। देव कुमार की बाइक और मोबाइल भी ले लिया है। जब देव कुमार रैदास की पत्नी जूली अंकुर शुक्ला से मारपीट की वजह पूछने गई, तो अंकुर शुक्ला, भाई विजेंद्र शुक्ला, मां अरुणा शुक्ला ने जूली की पिटाई कर दिया। जूली का सर फट गया है। पति -पत्नी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ