कारागार परिसर में मना अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
कारागार परिसर में मना अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
दिनांक 08 मार्च 2024 को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला कारागार फतेहपुर में जेल में निरूद्ध महिला बंदियों के मध्य विभिन्न खेल प्रतियोगितांए, जिला प्रोबेशन कार्यालय के सहयोग से आयोजित करायी गयी। जिसमें महिला बंदियों द्वारा बढ़़चढ़कर प्रतिभाग किया गया। 

66 वर्षीय महिला बन्दी श्रीमती बिटोला पाण्डेय द्वारा प्रत्येक खेल में पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग कर उम्र को मात दी गयी, उनके द्वारा एक गजल सुनाकर सभी श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया गया। श्रीमती बिटोला का हौसला देखकर सभी दर्शक चकित रह गये। श्रीमती बिटोला जुलाई, 2023 से दहेज हत्या के याद में निरूद्ध चल रहीं है। 
विजेता प्रतियोगियों का विवरण निम्नवत् है:
प्रतियोगिता का नाम: छल्ला फेक 
प्रथम स्थान: इशरत जहाँ, द्वितीय स्थान: रेनू सिंह, तृतीय स्थान: अंजली
प्रतियोगिता का नाम: म्यूजिकल चेयर
प्रथम स्थान: उमा देवी, द्वितीय स्थान: इशरत जहां, तृतीय स्थान: अंजली 

प्रतियोगिता का नाम: गायन
प्रथम स्थान: बिटोला पाण्डेय, द्वितीय स्थान: शिव देवी, तृतीय स्थान: प्रेमलता व विजमा
प्रतियोगिता का नाम: खो-खो
विजेता: निशा यादव
प्रतियोगिता का नाम: रस्सा कसी
विजेता टीम: प्रेमलता की टीम

सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र भी दिये गये। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी का बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मो० अकरम खॉन, जेलर सुरेश चन्द्र, उपजेलर कृपाल सिंह अहिरवार, श्रीमती माया सिंह, श्रीमती महोहिनी साहू, मैनेजर वन स्टाफ सेन्टर, श्रीमती मधुरिमा, केसवर्कर वन स्टाफ सेन्टर, मो० आसिफ खान व आशीष कुमार कार्यालय सहायक उपस्थित रहे। 
कार्यकम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती सीमा सिंह के द्वारा किया गया। महिला बंदियों के मध्य उल्लास का माहौल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ