सियासत पर नजर, फतेहपुर में
सक्षम की जिला इकाई ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं दिव्यांगजनों की अधिकाधिक सहभागिता के लिए कसी कमर
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर- सक्षम कानपुर के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशन में लोकसभा चुनाव 2024 में दिव्यांग जनों की मतदान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए फतेहपुर इकाई द्वारा निरंतर महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के सानिध्य में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं जो दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं के साथ "दिव्यांग जनों की मतदान में अधिकाधिक सहभागिता" विषय में एक कार्यशाला का आयोजन किया।
इस अवसर पर सक्षम कानपुर प्रांत के कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी द्वारा श्रवण बाधित मातृशक्ति एवं बंधु जनों को मतदान देने हेतु जागरूक किया तथा इस अवसर पर सक्षम ऐप की जानकारी भी उनको दी गई।
सक्षम ऐप के द्वारा मतदान बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उनको बताया तथा सक्षम ऐप पर दिव्यांगजन के रूप में पंजीकरण हेतु आह्वान करते हुए बताया कि सक्षम ऐप के द्वारा दिव्यांगजनों को मतदान बूथ पर व्हीलचेयर, बैसाखी, दृष्टिबाधितों के लिए स्टिक एवं श्रवण बाधित जनों के लिए सांकेतिक भाषा की जानकारी की सुविधा प्राप्त होगी एवं आवश्यकतानुसार दिव्यांगजनों को सहायक के रूप में एस्कॉर्ट तथा ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी दिया जाना सुनिश्चित है जिस हेतू दिव्यांगजनों ने पूर्व से सक्षम अप के द्वारा सुविधा के लिए पंजीकरण करना होगा। इसके अतिरिक्त मतदान बूथ पर पूर्ण रूप से सुगम्य वातावरण एवं बाधा रहित शौचालय की व्यवस्था भी मिलेगी रैंप रेलिंग युक्त वातावरण मिलेगा। सभी दिव्यांगजन मतदाताओं ने मतदान करने हेतु संकल्प लिया तथा सभी दिव्यांगजन मातृशक्ति की भागीदारी को शत प्रतिशत करने हेतु संकल्पित हुए। अनंत मेहरा ने सभी को अपने मतदान का उपयोग कर राष्ट्रहित में मतदान करने हेतु आग्रह किया गया।
इस दौरान सक्षम के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त ने भारतीय सांकेतिक भाषा में सभी श्रवण बाधितों को मतदान बूथ पर सांकेतिक भाषा अनुवादक मिलने की भी जानकारी उपलब्ध कराई।
जिला उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान ने एक वोट राष्ट्र के नाम, पहले मतदान फिर जलपान, जाके प्रिय न राम वैदेही ताको वोट कदापि न देही जैसे स्लोगनों के माध्यम से उपस्थित जन समुदाय को मतदान में अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में धीरेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, महेश कुमार त्रिपाठी मिडिया प्रभारी, रणविजय सिंह कार्यालय प्रभारी, डॉक्टर नवनीत कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष अस्थि बाधित प्रकोष्ठ, राजेश कुमार अध्यक्ष रोजगार आयाम, डॉ विनय अरोड़ा, डॉक्टर शिव प्रसाद त्रिपाठी, स्वदेश पुरवार, सुनील वर्मा एडवोकेट, अजीत सिंह, संजू रस्तोगी, राज गुप्ता, सुरेंद्र कुमार जायसवाल, दीपक सिंह, भूपेंद्र सिंह गौतम, रामविलास शुक्ला, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मुन्नीलाल गुप्ता एवं दिव्यांग मित्रों तथा दिव्यांग जनों ने सहभागिता की।



0 टिप्पणियाँ