सियासत पर नजर, फतेहपुर (हर खबर पर हमारी पकड़)
मछली पकड़ने के लिए बिछाया जाल, स्वयं फंसा हुई मौत
दूसरों के लिए बिछाए गए जाल पर स्वयं फंसना, यह कहावत उस समय चरितार्थ हुई जब एक व्यक्ति ने
मछली को पकड़ने के लिए बिछाया जाल, खुद फंसकर डूबाः दोस्त नदी में करता रहा तलाश, जाल निकालने पर फंसा मिला शव
फतेहपुर में मछली पकड़ने गया युवक उस समय नदी में डूब गया जब वह अपने मित्र के साथ नाव से मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहा था।
इसी दौरान फिसलकर यमुना नदी में गिर गया और उसी जाल में फंस गया। जाल में फंसने से युवक की मौत हो गई।
घटना फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मटरू का डेरा गांव के रहने वाले ललुआ का 30 वर्षीय दिव्यांग पुत्र मनीष कुमार अपने दोस्त लाल सिंह (36) के साथ सुबह करीब 11 बजे यमुना नदी में नाव से मछली पकड़ने गया था। दोनों दोस्त मछली पकड़ने के लिए यमुना नदी में जाल बिछा रहे थे। इसी दौरान दिव्यांग मनीष कुमार फिसलकर यमुना नदी में गिर गया। नदी में गिरते ही मनीष मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया। जाल में फंसने से मनीष की पानी में डूबने से मौत हो गई।
मित्र तत्काल नदी में कूदा और करता रहा युवक की तलाश
मनीष का दोस्त लाल सिंह नदी में कूदकर मनीष की तलाश करता रहा। करीब एक घंटे बाद लाल सिंह ने जाल को पानी से बाहर निकाला तो उसमें मनीष का शव फंसा हुआ था। यह देखकर लाल सिंह गांव पहुंचा और जानकारी परिजनों को और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लाल सिंह ने बताया कि जब मनीष पानी में गिरा तो मुझे कुछ देर बाद मालूम पड़ा। मनीष की तलाश के लिए पानी में डुबकी लगाई, पर वह नहीं मिला। जाल को बाहर निकालने पर शव उसी में फंसा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(ब्यूरो चीफ — फतेहपुर, 9936330179 )

0 टिप्पणियाँ