सियासत पर नजर, फतेहपुर
ट्रेन से कटकर दो की मौत
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर! यूपी के फतेहपुर जिले में ट्रेन से कटकर मासूम बच्ची समेत दो की मौत हो गई। हादसा मलवां थाना क्षेत्र के मलवां रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों के क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फतेहपुर के मालवा थाना क्षेत्र के मालवा औद्योगिक एरिया के खाद कंपनी में काम करने वाले मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले का युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ नरसिंहपुर से मलवां के लिए निकला था, रास्ते में पति-पत्नी के बीच कुछ जबलपुर में कहासुनी हुई और युवक बच्ची को लेकर फतेहपुर के लिए रवाना हो गया।परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी दोनों घर से फतेहपुर फैक्ट्री में काम करने के लिए निकले थे, रास्ते में ऐसा क्या कुछ हुआ कि पति-पत्नी अलग हो गए और युवक और उसकी बेटी की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
संवाददाता फतेहपुर — यश द्विवेदी

0 टिप्पणियाँ