फतेहपुर : नो स्मोकिंग डे पर स्मोकिंग न करने की दिलाई गई शपथ

यूपी के फतेहपुर जिले में नो स्मोकिंग डे के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर बुधवार को शाम 4 चार बजे डॉ. इश्तियाक अहमद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धूम्रपान छोड़ने एवं धूम्रपान निषेध के लिए जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।

डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने बताया कि डब्लूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार 80 लाख लोगों की जान स्मोकिंग ले लेती है। इसमें से 13 लाख वह लोग होते हैं, जो खुद स्मोकिंग नहीं करते हैं, लेकिन सेकेंड हैंड स्मोकिंग यानी धुएं के सम्पर्क में आने से उनकी सेहत बिगड़ती है। स्मोकिंग से जुड़ी जागरूकता फैलाने एवं लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिये प्रेरित करने के लिये हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर लोग स्मोकिंग बन्द कर दें तो खुद की जान के साथ दूसरे लोगों की जान बचाई जा सकती है। अपील करते हुए कहा कि जो लोग घर पर स्मोकिंग करते हैं वह अपने परिवार के सुरक्षा के लिए स्मोकिंग को छोड़ दें, जिससे परिवार भी सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक आम जनमानस को नो स्मोकिंग के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और सिगरेट पीने से होने वाली बीमारी को लेकर जागरूक करने का काम होगा। नो स्मोकिंग डे के हस्ताक्षर अभियान में डॉ. सुरेश कुमार नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, महेन्द्र सिंह लोधी एआरओ अमित कुमार मिश्रा, पुनीत कुमार श्रीवास्तव रीजनल को-ऑडिनेटर यूपीवीएचए और अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

संवाददाता — यश द्विवेदी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ