सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस क्राइम अपडेट दिनांक 26 अप्रैल 2024
1. शांति भंग 151 सीआरपीसी की कार्यवाहीः
शांति भंग की आशंका में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो से कुल 05 व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गयाः
1. थाना जहानाबाद से 02 अभियुक्तों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
2. थाना बकेवर से 01 अभियुक्त के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
3. थाना सुल्तानपुर से 02 अभियुक्तों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
2. यातायात परिणामः
02 वाहन से 1500 रु0 शमन शुल्क व 70 वाहनों का चालान किया गया ।
3. वांछित/वारंटी की गिरफ्तारीः
3. थाना बिन्दकी से 02 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार ।
4. सराहनीय कार्यः
1. दिनांक 26.04.2024 को थाना असोथर से उ0 नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय हमराह के द्वारा 01 नफर अभियुक्त हिमांशू सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम असवाँ थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र 21 वर्ष को एक अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 62/2024 पंजीकृत कर अन्तर्गत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायालय फतेहपुर के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया ।
2. दिनांक 26.04.2024 को थाना बिन्दकी से उ0 नि0 नीरज कुशवाहा प्रभारी चौकी कस्बा बिंदकी द्वारा एक नफर अभियुक्त शैलेंद्र परिहार पुत्र पुत्र अवधेश सिंह निवासी मीरखपुर कस्बा बिन्दकी को 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 109/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया ।




0 टिप्पणियाँ