➤ घबराहट, चक्कर आना,
➤ गर्म लाल और सूखी त्वचा,
➤ मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन,
➤ मतली या उल्टी आना
➤ शरीर का तापमान 40 सेल्सियस या 104° फारेनहाईट तक हो जाना
➤ बहुत तेज सिरदर्द
2. हीट वेव (लू) से बचाव के लिए "क्या करें"
➤ अधिक से अधिक पानी पीयें।
➤ यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पीने का स्वच्छ पानी रखें।
➤ ओ०आर०एस०, घर में बने हुये पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी (माड़), नीबू पानी, छांछ आदि का उपयोग करें।
➤ पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंग के वस्त्र ही पहनें।
➤ धूप में जाने से बचें, यदि धूप में जाना जरूरी हो तो चश्में, छाते, टोपी, अंगोछा व चप्पल आदि का प्रयोग करें।
➤ कार्यों को ठण्डे समय में करने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था करें।
➤ गर्भवती महिलाओं, बड़ी उम्र के लोगों व हृदय रोग एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित व्यक्तियों को अधिक ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।
3. हीट वेव (लू) से बचाव के लिए "क्या न करें"
➤ बच्चों व पालतू जानवरों को खड़ी कारों / गाड़ियों में न छोडे।
➤ यदि संभव हो तो दोपहर में निकलने से बचें।
➤ गहरे रंग के भारी तथा तंग कपडे न पहनें।
सूचना जिलाधिकारी फतेहपुर द्वारा जनहित में प्रसारित
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ