सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर! जिला कारागार फतेहपुर में NIOS (राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान) बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षायें चल रहीं थीं। कल दिनांक 21.05.2024 को अन्तिम परीक्षा थी, जिसमें हाईस्कूल की 04 महिला बंदियों द्वारा भारतीय कढ़ाई का तथा 19 पुरूष बंदियों द्वारा योगा का पेपर दिया गया।
कल की परीक्षा में विशेष बात यह रही कि बन्दी अनिल कुमार जो कि दिनांक 11.08.2022 को जेल आया था तथा दिनांक 03.05.2024 को जेल से रिहा हो गया था। उक्त बन्दी की आयु लगभग 35 वर्ष है। जेल प्रवेश के समय वह पांचवी कक्षा तक पढ़ा हुआ था। जेल में वह चोरी, रेप, पाक्सो, गैगेस्टर एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत बन्द था। उक्त बंदी बाहर राज मिस्त्री का कार्य करता था। आज योगा की परीक्षा में शामिल होने हेतु जेल आया था। वह अपने अन्य पेपर पहले ही दे चुका है। रिहा बंदी द्वारा कारागार के बाहर से आकर पेपर दिये जाने पर, उसने खुशी एवं जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
परीक्षा का पूर्ण नियंत्रण जेल अधीक्षक / कोआर्डिनेटर मो० अकरम खान के हाथ में रहा। पर्यवेक्षक के रूप में उपजेलर अभय कुमार गौतम, श्रीमती माया सिंह एवं कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षा अध्यापिका श्रीमती अर्चना सिंह उपस्थित रहे।
उपरोक्त जानकारी कारागार अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त की गई।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)



0 टिप्पणियाँ