पहले मतदान - फिर जलपान के स्लोगन के साथ सक्षम ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
           ‌‌                    (हर खबर पर हमारी पकड़)
पहले मतदान - फिर जलपान के स्लोगन के साथ सक्षम ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली 
लोकसभा चुनावों में गत चार चरणों के मतदान में गिरते मत प्रतिशत से निर्वाचन आयोग के साथ शासन, समाजसेवी संगठनों के साथ साथ विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं की नींद उड़ गई है।

निर्वाचन के बचे हुए सभी चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास में प्रचार प्रचार, जागरूकता अभियान, रैली इत्यादि में लगे हुए हैं।

सक्षम एक समाजसेवी संगठन है, जोकि मूलतः दिव्यांग जनों की सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में सतत सेवारत हैं।

घटते मत प्रतिशत से चिंतित होकर संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर सक्षम की जिला इकाई के नेतृत्व में मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हेतु विभिन्न जागरूकता अभियान, कार्यक्रम चलाए गए। इसी क्रम में दिनांक 17 मई को स्थानीय आवास विकास कालोनी में सेवा निवृत्त बैंक अधिकारी एवं सक्षम के दिव्यांग मित्र जी पी वैश्य के आवास से मतदाता जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर "पहले मतदान फिर जलपान",  "एक वोट राष्ट्र के नाम", "मेरा मत मेरा अभिमान",  "वोट हमारा है अनमोल कभी न लेंगे इसका मोल, जैसे नारों के साथ उपस्थित दिव्यांग मित्रों और  मतदाता बंधुओ से आगामी 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मातृ संगठन से पुरुषोत्तम जी, हीरालाल जी, जयप्रकाश जी, दुरबीन सिंह, सक्षम से धीरेन्द्र गुप्त जिलाध्यक्ष, सीताराम सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, डॉक्टर नवनीत श्रीवास्तव अध्यक्ष अस्थि बाधित प्रकोष्ठ, राजेश, अजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, जी०पी० वैश्य,  विष्णु शुक्ला सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी , जितेन्द्र त्रिवेदी, विष्णु कान्त त्रिपाठी, सुधांशु श्रीवास्तव सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी, विजय सिंह राठौर, नितिन निगम, शैलेंद्र सिंह तोमर, स्वदेश पुरवार, भानु प्रताप जौहरी, दीपक सिंह, देवी प्रसाद बाजपेई, शैलाब सिंह पटेल गंगा प्रसाद वैश्य सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी, दिव्यांग बन्धु उपस्थित रहे।उपरोक्त मतदाता जागरूकता रैली का सफल संचालन सक्षम  प्रांत कार्यसमिति सदस्य पियूष द्विवेदी ने किया और सभी से पहले मतदान फिर जलपान के नारे के साथ-साथ स्वयं के मतदान के साथ अपने पड़ोस के पांच परिवारजनों के साथ शत प्रतिशत मतदान की अपील की।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ