फतेहपुर पुलिस क्राइम अपडेट दिनांक 25 मई 2024

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
                 ‌‌               (हर खबर पर हमारी पकड़)
फतेहपुर पुलिस क्राइम अपडेट दिनांक 25 मई 2024
1. शांति भंग 151 सीआरपीसी की कार्यवाहीः
शांति भंग की आशंका में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 03 व्यक्तियों को धारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गयाः

1. थाना हुसैनगंज से 01 अभियुक्त के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।

2. थाना जहानाबाद से 02 अभियुक्तों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।

2. वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारीः

1. थाना चांदपुर से 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।


2. थाना हुसैनगंज से 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।


3. थाना असोथर से 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।


4. थाना थरियांव से 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।


3. यातायात परिणामः

01 वाहन से 1000 रु0 शमन शुल्क, 58 वाहन का चालान किया गया । 

4. सराहनीय कार्य:

1. दिनांक 25.05.2024 को थाना असोथर से व0उ0नि0  देवीदयाल वर्मा मय हमराह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 59/2024 धारा 376 भादवि में नामजद/वांछित अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी सोनारन मोहल्ला कस्बा गाजीपुर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर  न्यायालय भेजा गया।

2. दिनांक 25.05.2024 को थाना हुसैनगंज से उ0नि0  बृजेन्द्र कुमार मय हमराह के 01 नफर वान्छित अभियुक्त करन निषाद पुत्र रामप्रताप निवासी भक्ता खेडा थाना सरेनी जनपद रायबरेली सम्बन्धित मु0अ0सं0 323/23 धारा 306 भादवि को गिरफ्तार कर चालान  न्यायालय सदर फतेहपुर किया गया ।

3. दिनांक 25.05.2024 को थाना चांदपुर से उ0नि0  प्रवीण कुमार दूबे मय हमराह द्वारा मु0अ0स0 60/2024 धारा 363/366/376 भादवि व 5/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राकेश पुत्र बच्ची लाल निवासी ग्राम चितौली थाना सजेती कानपुर नगर हाल-पता मझरिया थाना नौबस्ता थाना कानपुर नगर उम्र करीब 31 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ