सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
अर्धनिर्मित भवन का छज्जा गिरा, कई मजदूर हुए घायल
फतेहपुर सदर में कलेक्ट्रेट परिसर में बन रहे डबल स्टोरी के निर्माण कार्य के दौरान छज्जा गिरने से काम कर रहे मजदूर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
तीन घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर पार्क के पास बन रहे डबल स्टोरी के निर्माण कार्य के दौरान करीब शाम 5 बजे के आस पास छज्जा गिरने से काम कर रहा मजदूर राज कुमार, राजू पुत्र बैज और पृथ्वी पाल पुत्र शोभा निवासी महमूदपुर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस के मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डाक्टर ने एक घायल की हालत बताई नाजुक
छज्जा गिरने की सूचना पर जिला अस्पताल से अधिकारी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। हादसे के बाद मौके पर आस पास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि तीन घायलों को 108 एम्बुलेंस कर्मी लेकर आये है। जिनमें एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छज्जा गिरने से तीन लोग घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डबल स्टोरी भवन निर्माण कार्य के दौरान छज्जा गिरने से एक मजदूर सहित तीन लोग घायल हुए है।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)


0 टिप्पणियाँ