छात्रा की फोटो वायरल कर अपमानित करने वाले पर पुलिस ने लिखा मुकदमा

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
  ‌                                (हर खबर पर हमारी पकड़)

छात्रा की फोटो वायरल कर अपमानित करने वाले पर पुलिस ने लिखा मुकदमा 



जनपद फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा में एक युवक ने अपने साथियों संग मिलकर इंटर पास करने वाली 17 वर्षीय छात्रा के अश्लील पोस्टर छह गांवों के अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। पोस्टर में छात्रा की अश्लील फ़ोटो लगाने के साथ उसका मोबाइल नम्बर भी लिख दिया, जिससे क्षेत्र में नाबालिग छात्रा व उसके परिजनों की बदनामी हो रही है।
वहीं पीड़ित छात्रा के परिजनों ने फोटो से छेड़छाड़ कर, फेंकने का आरोप युवक पर लगाया है, और पीड़ित किशोरी के परिवारीजनों ने मंगलवार शाम थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।

आरोपी युवक का उसी गांव में रिश्तेदारी के कारण था आना-जाना

मिली जानकारी के अनुसार घटना जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा ने इसी साल इंटर पास किया है. परिजनों ने बताया कि वंश ठाकुर पुत्र विरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू निवासी देवीगंज थाना कोतवाली नगर, फतेहपुर का उनके पड़ोस के गांव में रिश्तेदारी है, इसलिए आरोपी वंश का रिश्तेदार के घर आना-जाना था।
किशोरी जब कॉलेज पढ़ने जाती थी, तभी रास्ते में किशोरी की फोटो खींचकर युवक ने ऐसी करतूत कर दी है. वहीं स्थानीय थाना ललौली पुलिस ने आरोपी वंश पर 354क/509/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट तथा 67 IT Act व 4/6 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ