फतेहपुर: किसान के साथ बड़ा फ्रॉड, 30 लाख की नकली चेक देकर हड़़पी जमीन

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

फतेहपुर: किसान के साथ बड़ा फ्रॉड, 30 लाख की नकली चेक देकर हड़़पी जमीन

फतेहपुर जिले के नरतौली गांव में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां गांव के ही बैजनाथ यादव ने एक किसान के साथ 30 लाख रुपये की बंद खाते की चेक देकर जमीन का बैनामा करवा लिया। किसान के बेटे ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।


किसान के बेटे के अनुसार, बैजनाथ यादव ने उनके पिता से 10 बिस्वा जमीन का बैनामा कराने की बात कहकर 1 बीघा 2 बिस्वा जमीन का बैनामा करवा लिया। इसके बदले में यादव ने 30 लाख रुपये की बंद खाते की चेक दी। पीड़ि़त का आरोप है कि बैजनाथ यादव ने उनके पिता के मानसिक संतुलन का फायदा उठाते हुए यह धोखाधड़ी की।

पीड़ित किसान के बेटे ने बताया कि उनके पिता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और इसी कमजोरी का फायदा उठाकर यादव ने जमीन हड़पने की कोशिश की। यादव ने जमीन पर जबरन कब्जा करने की धमकी भी दी है।


पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत एसडीएम से की है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद नरतौली गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने इस धोखाधड़ी की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।


फतेहपुर के नरतौली गांव में इस बड़े फ्रॉड ने सभी को हैरान कर दिया है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित किसान को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई होती है।


(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ