सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
छत्तीसगढ़ मॉब लिंचिंग घटना के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
फतेहपुर। छत्तीसगढ़ में सहारनपुर और शामली के युवकों के साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने आज फतेहपुर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को कानून व्यवस्था पर हमला बताते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि गत 7 जून को रायपुर-महासमुंद सीमा पर सहारनपुर निवासी सद्दाम कुरैशी (23), गुड्डू खान (35) और चांद मिया खान (23) पर भीड़ ने हमला किया। ये सभी युवक छत्तीसगढ़ के महासमुंद से रायपुर मवेशी लेकर जा रहे थे। इस हमले में सद्दाम कुरैशी ने 18 जून को दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो की मौके पर ही मौत हो गई।
इस अवसर पर कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांगें रखी:
1. सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी।
2. एसपी और डीएम का निलंबन।
3. मृतकों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी।
ज्ञापन में प्रदेश सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला चेयरमैन अब्दुल हफीज, प्रदेश उपाध्यक्ष मिस्बाह उल हक, और वरिष्ठ नेता चौधरी मोयीन रायीन ने किया। ज्ञापन उप जिला अधिकारी श्वेता सिंह को सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों में निम्न कांग्रेसी नेता शामिल रहे: चन्द्र प्रकाश लोधी,आलोक कुमार, जिला सचिव रमजान अली, नफीस खान, प्रवक्ता शकीला बानो,शहर सचिव मोहम्मद राजा। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र और मानवता पर हमला करार दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ