रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा: दोआबा की धरती में हुआ रक्तदान

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

रक्तदान जागरूकता को बढ़ावा: दोआबा की धरती में हुआ रक्तदान

फतेहपुर 30 जून! मिर्जापुर व कानपुर से आये रक्तमित्रों ने फतेहपुर जिले में जागरूकता अभियान चलाकर  स्वयं रक्तदान किया। 


बताते चले कि मिर्जापुर की संस्था विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट से अमन कुमार सेठ व निफा कानपुर से हर्षित शुक्ला  शनिवार संध्या के समय फतेहपुर  पहुंचे तथा पहुंचते ही दोनों ने रक्तदान करने की इच्छा प्रकट की व सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फॉउंडेशन के प्रबंधक (मित्र) गुरमीत सिंह  के साथ मानस रक्तकेन्द्र नउवा बाग, फतेहपुर पहुंच कर अमन कुमार सेठ ने अपना 29 वां रक्तदान व हर्षित शुक्ला ने अपना 33 वां रक्तदान दोआबा की धरती में  किया। 


जागरूकता अभियान को  देख अल्लीपुर, फतेहपुर से आये मोहित ने भी रक्तदान की इच्छा बताते हुए संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फॉउंडेशन से जुड़़ कर अपना पहला स्वेच्छिक रक्तदान मानस रक्तकेन्द्र में किया।


इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, रक्तमित्र संगठन बनारस से सौम्या दुबे, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट से मोहित व रक्तकेन्द्र से अनामिका, संजना, अनुस उपस्थित रहे ।


(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ