सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
दिव्यांग जनों व समाज के कमजोर तबके के बीच काम करने वाले, उनको समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करने वाले, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई फतेहपुर के स्वयंसेवकों एवं दिव्यांग मित्रों ने स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर, महारथी में सक्षम का सोलहवां स्थापना दिवस गत 20 जनवरी को बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर उपस्थित दृष्टि दिव्यांग सुनील सोनी जोकि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं, का स्थानीय सभासद संजय लाला द्वारा अंगवस्त्र पहना कर सम्मान किया गया।
साथ ही एक अन्य दृष्टि दिव्यांग सुरेश मोदनवाल, जोकि एक कपड़े की दुकान में कार्यरत हैं और स्वावलंबी जीवन जीते हुए, दिव्यांग जनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, का उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान द्वारा अंगवस्त्र पहना कर सम्मान किया गया।
इसके पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित कार्यालय प्रभारी रणविजय सिंह द्वारा सक्षम के ब्रांड एंबेसडर महाकवि सूरदास जी तथा महान ज्ञानी अष्टावक्र जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा अन्य उपस्थित जनों द्वारा पुष्प अर्पित किए गये।
सक्षम के जिला उपाध्यक्ष सीताराम सिंह चौहान व जिला कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा, अभी हाल ही में पुणे में सम्पन्न हुये राष्ट्रीय अधिवेशन के अनुभवों से उपस्थित जन मानस को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में आये दिव्यांग जनों द्वारा सक्षम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए जन समुदाय को सक्षम में जुड़ने और मिल कर कार्य करने के लिए अपील की गई।
समाजसेवी व चिकित्सक डॉ शिव प्रसाद त्रिपाठी द्वारा सक्षम द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यकलापों की भूरि भूरि प्रशंसा एवं सराहना की गई।
सक्षम कानपुर प्रान्त समिति के सदस्य पियूष द्विवेदी ने भी सक्षम की जिला इकाई द्वारा किए जा रहे सेवा एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए दिव्यांग जनों को आश्वस्त किया गया कि उनकी किसी भी समस्या को सक्षम कार्यकर्ता अपनी निजी समस्या मानकर, उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
अन्त में जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्त द्वारा समारोह में शामिल सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की गई।
उपरोक्त जानकारी सक्षम के जिला मीडिया प्रभारी महेश त्रिपाठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पियूष द्विवेदी सदस्य प्रांत कार्यसमिति, धीरेन्द्र गुप्त जिलाध्यक्ष, सीताराम सिंह चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, रणविजय सिंह कार्यालय प्रभारी, महेश त्रिपाठी मीडिया प्रभारी, डॉक्टर शिव प्रसाद त्रिपाठी सेवा केन्द्र संचालक, संजय लाला सभासद, स्वदेश पुरवार, अजीत सिंह, सुनील वर्मा एडवोकेट, संजीव श्रीवास्तव, रामचंद्र शुक्ल, कृष्ण चंद्र केसरवानी, राम खेलावन, राम रतन, , शैलेंद्र कुमार रस्तोगी, मुन्नीलाल गुप्ता, विष्णु कान्त त्रिपाठी, जितेन्द्र त्रिवेदी, नीरज गुप्ता, , भानु प्रताप जौहरी, हरी बाबू चौरसिया, गोरेलाल गुप्ता, दुर्गा शंकर अवस्थी, देवी प्रसाद बाजपेई, , राजेश कुमार, मनोज साहू, संदीप श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, सुरेश मोदनवाल, सुनील सोनी इत्यादि ने सहभागिता की।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)










0 टिप्पणियाँ