अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय ने अपने क्षेत्राधिकार में स्वयं और समाज के लिए किया योग का आयोजन

सियासत पर नजर, फतेहपुर 
                                    
                                 (हर खबर पर हमारी पकड़)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय ने अपने क्षेत्राधिकार में स्वयं और समाज के लिए किया योग का आयोजन 

फतेहपुर! प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर अनुपम कुशवाहा ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 21.06.2024 को जनपद न्यायालय फतेहपुर, जिला कारागार फतेहपुर, वाह्य न्यायालय, खागा फतेहपुर एवं ग्राम न्यायालय बिन्दकी परिसर फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 (yoga for self and society), कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर रणंजय कुमार वर्मा द्वारा सभी को यह अवगत कराया गया कि स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योगासन जरूरी है। जीवन में योग के लाभ और महत्व को देखते हुए इसे दुनिया भर में अहमियत दी गई. सेहत के साथ ही योग मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए महत्वपूर्ण है। 

जनपद न्यायाधीश ने यह भी बताया कि योगासन भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह केवल व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अपनाने की दिशा में काम करते हैं।


उपरोक्त कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के नेतृत्व में व आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत दिग्दर्शिका के अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक न्यायालय परिसर, फतेहपुर में अमित पाल सिंह, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, फतेहपुर, मो0 एलियास अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम फतेहपुर, हरि प्रकाश गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फतेहपुर, महेन्द्र कुमार द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फतेहपुर अनुपम कुशवाहा प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर, अध्यक्ष राकेश वर्मा एवं बचानी लाल महामंत्री, जिला बार एसोशिएशन, फतेहपुर, अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारीगण, समस्त कर्मचारीगण, व लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम, फतेहपुर, पी.एल.वी. व पैनल अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ