सियासत पर नजर, फतेहपुर
(हर खबर पर हमारी पकड़)
पोलियो करेक्टिव सर्जरी हेतु सरकार से मिल सकेगा आर्थिक सहयोग
जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कई प्रकार की करेक्टिव सर्जरी कराने पर सरकार से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। योजना के तहत जनपद के दिव्यांगजनों हेतु कॉक्लियर इम्पलान्ट सर्जरी के अन्तर्गत सरकार द्वारा 6 लाख रूपये तक दिए जाएंगे।
21 प्रकार की सर्जरी हेतु मात्र 10 हजार रूपये तक सरकार द्वारा व्यय किया जाएगा। 21 प्रकार की सर्जरी हेतु 0-18 वर्ष तक के पैरों से पोलियो ग्रसित दिव्यांगजन, जन्मजात टेढ़े पांव हों उनके अभिभावक निःशुल्क करेक्टिव सर्जरी कराने को अपना पंजीकरण कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, फतेहपुर कमरा नंबर 23 विकास भवन में करा सकते हैं।
(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

0 टिप्पणियाँ