तालाब में डूबने से मां-बेटे की मौत

सियासत पर नजर, फतेहपुर 

                                  (हर खबर पर हमारी पकड़)

तालाब में डूबने से मां-बेटे की मौत

फतेहपुर में मंगलवार को तालाब में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लोगों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए।


घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव की है। गांव निवासी महिला तालाब में नहाने के लिए उतरी। गहराई में जाने से वह डूबने लगी। मां को डूबता देख बेटा उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। वह मां को तो बाहर नहीं निकाल सका। गहराई में जाने से खुद भी जान गंवा बैठा।


लोगों ने देखा तो शोर मचाया। शोर पर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद तैराकी जानने वाले लोगों की मदद से शवों के बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि महिला मंदबुद्धि थी।

(ब्यूरो चीफ फतेहपुर, 9936330179)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ